नदी -24-Jan-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक:- 24/01/2023
विषय:- नदी
पहाड़ो से निकल नदी मैदानों में बहती है,
बर्फ से पिघल बन पानी खेतो को सींचती है।
उबड़- खाबड़ रास्तों पर बिना हिचकिचाहट बहती है,
अपना गंतव्य तलाशती अविरल बहती है।
ध्यान से देखो तो नदी हमें यह सिखाती है,
ना डरो ना घबराओ हिम्मत से आगे बढ़ते जाओ।
रोकने की चेष्टा करते नदी को हज़ारो मार्ग के पत्थर,
कभी ना रूकती यह नदी सदा आगे बढ़ती रहती है।
कठिनाईयाँ कहाँ नहीं हर जगहा परेशानियाँ हैं,
विचलित ना हो मानव कर्म अपने करता चल
यही सीख नदी हम सबको देती रहती है।।
शाहाना परवीन"शान"...✍️
पटियाला पंजाब
Renu
25-Jan-2023 03:51 PM
👍👍🌺
Reply
Mahendra Bhatt
25-Jan-2023 10:03 AM
बहुत खूब
Reply